Wednesday, June 30, 2021

रक्षाबंधन के बारे में जानकारी | Facts About Raksha Bandhan In Hindi

By:   Last Updated: in: ,

Raksha Bandhan in Hindi : भारत में त्योहार एक-जुटता का उत्सव हैं। त्योहार एक बेहतर समाज के निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,रक्षाबंधन या राखी हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार श्रावण (अगस्त) मास में आता है। रक्षा बंधन के त्यौहार को भारत के अलग अलग क्षेत्र में विभिन्न नामों से जाना जाता है:

रक्षाबंधन के बारे में जानकारी ,Facts About Raksha Bandhan In Hindi,रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकमनाएं इमेज /फोटो, raksha bandhan facts in hindi image /photo


रक्षा बंधन के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Raksha Bandhan In Hindi

 1. रक्षा बंधन हिन्दुओं के प्रसिद्ध त्योहारों में एक है। 

2. रक्षा बंधन के त्यौहार को राखी का त्यौहार भी कहा जाता है।

3. राखी का त्यौहार हिन्दू धर्म के कैलेंडर के अनुसार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

4. रक्षा बंधन वाला दिन सावन माह का आखिरी दिन होता है, इसी कारण से राखी के त्यौहार को श्रावणी (सावनी) या सलूनो भी कहते हैं।

5. राखी का त्यौहार को सम्पूर्ण भारत वर्ष में अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

6. रक्षा बंधन (Raksha Bandhan)  मॉरिशस और नेपाल में भी बहुत शोंक से मनाया जाता है।

7. भाई बहन का त्यौहार रक्षा बंधन बहुत ही पवित्र त्यौहार माना जाता है, जो एक भाई और बहन को आपस में जोड़ कर रखता है।

राखी के त्यौहार के बारे में | Raksha Bandhan Facts In Hindi 

8. भाई और बहन का एक मात्र त्यौहार है रक्षा बंधन। 

9. रक्षा बंधन के दिन भाई अपनी बहनो से राखी बंधवाते हैं  एवं बहने भाइयों के प्रति अपने प्रेम प्रदर्शित करती हैं।

10. राखी को हमेशा दाहिने हाथ की कलाई पर ही बांधा जाता है।

11. इस दिन भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते और बहुत से ुआफर भी देते हैं।

12. भारत देश के कई हिस्सों में भगवन को और पेड़ को भी राखी बांधने की परम्परा है। 

13. रक्षा बंधन के दिन ही अमरनाथ की यात्रा पूरी होती है ,कहते है कि इस दिन  हिमानी शिवलिंग  अपने पूर्ण रूप में आता है। 

14. रक्षा बंधन का त्यौहार ऐसा त्यौहार है जो समाज में प्रेम और भाई-चारे को बढ़ावा देता हैऔर राखी का त्यौहार हमें त्याग और पवित्रता का संदेश देता है। 

No comments:
Write comment