Wednesday, June 23, 2021

चाँद के बारे में दिलचस्प तथ्य | Facts About Moon In Hindi

By:   Last Updated: in: ,

About Moon In Hindi : चंद्रमा (Moon) का मानव इतिहास से बहुत गहरा संबंध रहा है। हिन्दू धर्म के अनुसार तो चंद्रमा को देवता का दर्जा दिया गया है। चाँद का इतिहास बहुत पुराना है, पृथ्वी पर इंसानों की उत्पत्ति से भी काफी समय पहले से चंद्रमा का अस्तित्व रहा है। चंद्रमा (Moon) वैज्ञानिकों के लिए हमेशा से एक अनसुलझी पहेली रहा , लेकिन जैसे जैसे विज्ञान तरक्की करता रहा वैसे वैसे चंद्रमा के कई रहस्य खुलते गए। चंद्रमा पर 1969 में पहुँचने वाले पहले वैज्ञानिक नील आर्मस्ट्रांग बने।आज हम आपको चाँद से जुड़ी कुछ रहस्यमयी जानकारियां बताने जा रहे हैं:

चन्द्रमा के बारे में अनोखे तथ्य | Moon Facts In Hindi 

1. चाँद की उत्पत्ति लगभग 4.5 अरब वर्ष पूर्व मानी जाती थी।  एक प्रसिद्ध सिद्धांत के अनुसार आकार में मंगल ग्रह के बराबर एक थिया (Theia) नामक चट्टान पृथ्वी से आकर टकराई इस के फलस्वरूप निकले मलबों से ही चंद्रमा का निर्माण हुआ था।

2. चंद्रमा ही पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है।

3. पृथ्वी (Earth) से देखने पर चंद्रमा गोलाकार नज़र आता है,परन्तु वास्तव में इसका आकार अंडाकार है।

4. चंद्रमा का व्यास 3476 किमी है, जो पृथ्वी के व्यास का लगभग 1/4 है, चंद्रमा का आकार बृहस्पति और शनि के उपग्रहों से भी बहुत छोटा है।

5. चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल का मात्र छठा हिस्सा होता है।

6. चाँद का वजन लगभग 81 अरब टन माना जाता है।

7. सौरमंडल में मौजूद जितने भी के घनत्व ज्ञात हैं, उनमें से चंद्रमा दूसरा सबसे अधिक घनत्व वाला उपग्रह है, पहले स्थान पर बृहस्पति का उपग्रह आयो है।

8. चाँद को पृथ्वी का परिक्रमा करने में 27.3 दिन का समय लगता है।

9. चंद्रमा लगभग 3700 किलोमीटर/घंटे की गति से पृथ्वी की परिक्रमा करता है।

10. चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी लगभग 3,84,000 किलोमीटर है। 

11. आमतौर पर चंद्रमा रात में चमकता दिखाई देता है परन्तु चाँद का स्वंय का कोई प्रकाश नहीं होता , यह सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाशित होता है।

चांद के बारे में अनोखी जानकारी |  Facts About Chand In Hindi 

12. चाँद दिन के समय अत्यंत गर्म और रात में अत्यंत ठंडा होता है, यहाँ दिन का औसतन तापमान 134 °C और रात का -153 °C रहता है।

13. गुरुत्वाकर्षण शक्ति नहीं होने के कारण चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है,वायुमंडल की कमी के कारण चंद्रमा पर कोई आवाज़ सुनाई देना असंभव है।

14. धरती से देखने पर चंद्रमा और सूर्य दोनों एक ही आकार के दिखाई देते हैं, परन्तु वास्तव में चंद्रमा सूर्य से लगभग 400 गुना छोटा और सूर्य की तुलना में पृथ्वी से 400 गुना करीब होने के कारण चाँद का आकार सूर्य जितना ही प्रतीत होता है। 

15. चंद्रमा का हमेशा एक ही हिस्सा पृथ्वी के सामने होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्रमा के अपने अक्ष पर घूर्णन की अवधि और पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा की अवधि एक समान होती है , हम हमेशा चंद्रमा का 50% भाग ही देख पाते है। 

16. पूरा चाँद आधे चाँद की तुलना में 9 गुना अधिक चमकदार होता है।  

17. अगर चाँद न रहे तो धरती पर दिन केवल 6 घंटे का ही रह जाएगा। 

18. चंद्रमा पर मात्र 12 लोगों ने ही कदम रखा है। ये सभी अमेरिकी राज्य के लोग थे। 

19. मंगल गृह पर पानी की खोज सबसे पहले भारत द्वारा ही की गई थी। 

20. पृथ्वी की तरह ही मंगल गृह पर भी भूकंप आते हैं ,जिनका कारण धरती का गुरुत्वाकर्षणीय प्रभाव है।  

No comments:
Write comment